Wednesday, November 28, 2018

मध्य प्रदेश चुनाव में 'पिछड़ती भाजपा' पर 'RSS के सर्वे' का सच

राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को सूबे में मतदान होगा और 11 दिसंबर को मतों की गणना होगी.

वहीं मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कल यानी बुधवार, 28 नवंबर को होनी है. मध्यप्रदेश में भी मतों की गणना 11 दिसंबर को ही होगी.

मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार बंद हो चुका है. जबकि राजस्थान में चुनाव प्रचार अभी ज़ोरों पर है और चुनावी माहौल में तमाम तरह की बेबुनियाद ख़बरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं.

इसे इस तरह भी समझा जा सकता है कि जो चीज़ें सोशल मीडिया पर जारी की जा रही हैं, उनके साथ या तो आधी-अधूरी जानकारी दी जा रही है या फिर ख़ास परिदृश्य जोड़कर उन्हें पेश किया जा रहा है.

मध्यप्रदेश चुनाव पर आरएसएस का सर्वे
मध्यप्रदेश चुनाव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक कथित सर्वे सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पैड पर छपे इस कथित सर्वे में ये दावा किया गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ये सर्वे 15 नवंबर से 21 नवंबर के बीच किया गया था.

भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह के नाम से प्रेषित इस चिट्ठी में लिखा है कि उज्जैन संभाग में अचानक से भाजपा की स्थिति ख़राब हुई है. वहीं इंदौर, ग्वालियर, रीवा एवं मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में टिकट वितरण की ग़लतियों का खामियाज़ा भी बड़े पैमाने पर नज़र आ रहा है.

इस चिट्ठी में ये भी दावा किया गया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की रैलियों का मध्यप्रदेश की जनता पर ग़लत प्रभाव पड़ रहा है.

इस कथित सर्वे के अनुसार, कांग्रेस 142 सीटों पर काफ़ी मज़बूत स्थिति में है.

लेकिन ये पूरा सर्वे फ़ेक है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली और भोपाल दफ़्तर के अनुसार उन्हें ये फ़र्ज़ी चिट्ठी रविवार को प्राप्त हुई थी.

आरएसएस के भोपाल (ज़िला) प्रचारक मनोहर राजपाल ने बताया कि चिट्ठी में प्रमोद नामदेव नाम के जिस शख़्स का हस्ताक्षर है, उस नाम से कोई सर्वे एवं जनमत दल प्रमुख आरएसएस में नहीं है.

गहलोत और राहुल का डांस वीडियो
दक्षिण पंथी रुझान रखने वाले कुछ फ़ेसबुक ग्रुप्स में एक वीडियो शेयर किया जा रहा है.

इस वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें | गहलोत ने नहीं कहा 'जाटों को सीएम नहीं बनने दूंगा'
बहुत से लोगों ने फ़ेसबुक और व्हॉट्सऐप पर इस वीडियो को शेयर करते हुए ये टिप्पणी की है कि 'गहलोत गांधी परिवार के सेवक हैं. वो उनकी ही सेवा करते रहेंगे. जो नेता चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के साथ जाकर डांस करने के लिए वक़्त निकाल सकता है, वो राजस्थान की जनता के लिए क्या वक़्त निकालेगा?'

सोमवार रात को भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया.

अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "गहलोत जी आप इस वीडियो में क्या कर रहे हैं? राजस्थान की जनता की सेवा या 'बेबी सिटिंग'? राजस्थान की जनता ये जानना चाह रही है!"

हमारी पड़ताल में ये पता चला है कि इस वीडियो का राजस्थान चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है. कुछ लोगों ने इस वीडियो को सोची-समझी प्लानिंग के तहत ख़ास एंगल दिया है.

No comments:

Post a Comment